{"_id":"5ba66a80867a557ea65a5879","slug":"141537632896-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को दे देता था अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदात को दे देता था अंजाम
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चोर से 5 बाइक, दो एक्टिवा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के पांच मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी धांधरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह नगर निवासी साहिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले शहीद भगत सिंह नगर स्थित पंडित कालोनी निवासी अनिल जैन ने की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल ने बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।