{"_id":"5b8ac72b42c79246547c5e01","slug":"141535821611-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ मिल गला दबा की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के साथ मिल गला दबा की थी पत्नी की हत्या
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के साथ मिल गला दबा की थी पत्नी की हत्या
-हत्या के बाद शव खुद ही लटकाया और मचा दिया शोर कि पत्नी ने कर ली आत्महत्या
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा तो पुलिस ने किया मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव मंगली निच्ची में रहने वाली विवाहिता बसंती देवी (19) ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके पति ने मां के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों ने शव को रस्सी के सहारे लटका दिया और शोर मचा दिया कि बसंती ने आत्महत्या कर ली है। पहले तो थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने भी आत्महत्या समझ कर कार्रवाई कर दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि बसंती देवी की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बसंती देवी के पति अर्जुन और उसकी मां मंजु देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में रविवार को पेश करेगी।
मृतक बसंती देवी की मौसी चंदा देवी ने बताय कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला आसनसोल के रहने वाली हैं। यहां पर वह बचपन से ही उनके पास रहती थी। चंदा देवी के अनुसार शादी के बाद वह उसे अपने साथ ही रहने के लिए ले आई थी। बसंती इलाके में ही स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काम करती थी। जहां पर अर्जुन के साथ प्रेम संबंध बन गए और दोनों ने बिना किसी को बताए प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के कुछ समय बाद अर्जुन ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उस पर दबाव बनाने लगा कि वह फैक्टरी में काम कर पैैसा कमाए। चंदा देवी ने बताया कि जब वह बीच बचाव करने जाती तो वह एक बार मान जाता था, लेकिन उनके जाने के बाद फिर से उसे पीटता और उनसे बात न करने की बात कहता। चंदा ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को भी आरोपी ने उसे लटका कर मारने की कोशिश की, लेकिन किसी ने देख लिया तो उसने आत्महत्या की कोशिश का शोर मचा दिया। जब उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने कहा कि उसे कुछ पता ही नहीं है कि वह आत्महत्या करने जा रही थी। 28 अगस्त को आरोपियों ने बसंती की गला दबा कर हत्या कर दी और शव लटका कर शोर मचा दिया कि उसने आत्महत्या कर ली है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उस समय तो कार्रवाई आत्महत्या की करी थी। जब पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें खुलासा हुआ कि उसकी मौत गला दबाने की वजह से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।