फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पत्नी ने प्रेमी से मिलकर किया पति का कत्ल

पत्नी ने प्रेमी से मिलकर किया पति का कत्ल

Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी से मिलकर किया पति का कत्ल
पत्नी ने प्रेमी से मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन

आठ साल बाद सुलझी कत्ल की गुत्थी में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। गांव मैड़ा में आठ साल पहले हुए एक मुस्लिम व्यक्ति के कत्ल मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान मोहम्मद अब्दुल निवासी मुस्लिम बस्ती गांव पंजोही मदसा जिला मधुबनी (बिहार) के तौर पर हुई थी। हत्या को अंजाम देने वालों में मृतक की पत्नी महमूल खातून सतविंदर सिंह और उसके भाई गुरनाम सिंह निवासी गांव मैड़ा बस्सी पठाना के तौर पर हुई है।

एसपी (जांच) हरपाल सिंह ने बताया कि मामला आठ साल पुराना है। कत्ल का ये मामला किसी मुखबिर की सूचना पर ट्रेस हुआ है। मृतक की पत्नी महमूल खातून कई वर्षों से गांव मैड़ा निवासी सतविंदर सिंह के घर में रह रही थी। महमूल के सतविंदर सिंह से संबंध बन गए। इस दौरान 2010 में अक्तूबर में महिला का पति मोहम्मद अब्दुल गांव मैड़ां आ गया। मोहम्मद अब्दुल को बातों में लगाकर पत्नी के प्रेमी सतविंदर सिंह ने उसे भी अपने पास रख लिया और शाम के वक्त दोनों भाइयों ने मोहम्मद अब्दुल को शराब पिलाई। शराब के नशे में मोहम्मद अब्दुल ने सतविंदर और गुरनाम सिंह पर पत्नी को अपने साथ रखने के आरोप लगाए और गालियां दीं। इससे गुस्साएं दोनों भाइयों और अब्दुल की पत्नी ने अब्दुल को जमकर पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। एसपी हरपाल सिंह के अनुसार जमीन पर गिरे मोहम्मद अब्दुल के गुरनाम सिंह ने दोनों हाथ पकड़ लिए और सतविंदर सिंह ने उसकी दोनों टांगें पकड़ ली और अब्दुल की पत्नी महमूल खातून ने अपने पति के गले पर दाहिना पैर रखकर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने पल्ली में उसकी लाश रखकर गांव फतेहपुर से थाबला को जाती नहर में फेंक दिया। कत्ल की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सतविंर सिंह, गुरनाम सिंह और महमूल खातून को गिरफ्तार किया और तीनों की निशानदेही पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मोहम्मद अब्दुल की लाश बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:09जीबीजीपी01: फतेहगढ़ साहिब के एसपी जांच हरपाल सिंह अंधे कत्ल बारे प्रेस कांफ्रेंस करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed