{"_id":"594013024f1c1b26098b45bb","slug":"141497371394-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर ठेका मुलाजिम से नकदी और शराब लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर ठेका मुलाजिम से नकदी और शराब लूटी
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका मुलाजिम से नगदी, शराब लूटी
हथियारबंद चार लुटेरों दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियारबंद लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब गोपाल नगर चौक स्थित शराब के ठेके को निशाना बनाया। लुटेरों ने ठेके का शटर तोड़ कर अंदर सो रहे ठेका मुलाजिम को गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपियों ने परने से उसके हाथ पांव बांध दिए और उससे 18 हजार रुपये व 13 पेटी शराब की लूट ली। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी ईस्ट पवनजीत सिंह, थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी हरपाल सिंह गरेवाल और चौकी टिब्बा रोड के इंचार्ज कपिल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सर्किल इंचार्ज रिंकू शर्मा ने कहा कि गोपाल नगर चौक में उनका ठेका है। रात को मुलाजिम पवन कुमार ठेके के अंदर ही सो रहा था। इसी दौरान साढ़े तीन बजे के करीब लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों ने ठेके का शटर तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। अंदर दाखिल होते ही उन्होंने पवन की कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी। उसके बाद लुटेरों ने उसके हाथ और पांव बांध दिए।
लुटेरों गल्ले में पड़े 18 हजार रुपये निकाल लिए और बाहर खड़ी गाड़ी में अंग्रेजी शराब की करीब 13 पेटिया लोड कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। रिंकू के अनुसार पवन ने बताया कि लुटेरे चार थे। चौकी टिब्बा रोड के इंचार्ज कपिल कुमार ने कहा कि पुुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। कई थ्योरियों पर जांच की जा रही है।