{"_id":"5cc5c8d5bdec22071e6d43c6","slug":"131556465877-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले तस्कर सन्नी ढोढा की मां हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले तस्कर सन्नी ढोढा की मां हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले एंटी नारकोटिक्स विभाग के एएसआई पर गाड़ी चढ़ा कर मारने की कोशिश के आरोपी नशा तस्कर सन्नी ढोढा की मां सुखविंदर कौर उर्फ लाली को भी हेरोइन के साथ एसटीएफ ने न्यू क्वालिटी चौक निर्मल पैलेस रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उससे 440 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना डिविजन छह में केस दर्ज कर पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला सुखविंदर कौर उर्फ लाली, नशा तस्कर लवदीप सिंह उर्फ सन्नी ढोढा की मां है। सन्नी ढोढा इस वक्त सेंट्रल जेल में बंद है। महिला का पति सुखदेव सिंह भी नशा तस्करी के आरोप में जेल में है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि सन्नी ढोढा जेल के अंदर बैठा मोबाइल पर अपनी मां को बता रहा था, कि कहां से नशा लेना है, और आगे किसे सप्लाई करना है।
विज्ञापन
आरोपी सुखविंदर कौर पिछले चार साल से नशा तस्करीकर रही है। शनिवार को भी आरोपी महिला अपने तस्कर बेटे के फोन आने के बाद नशा सप्लाई करने के लिए जा रही थी। पुलिस को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सन्नी लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा है। सन्नी के खिलाफ लुधियाना के साथ साथ आस-पास इलाकों के कई थानों में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज है। पिता के साथ जेल में बंद सन्नी ढोढा जेल से ही नशा तस्करी का पूरा कारोबार चला रहा था। पुलिस पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी सन्नी जेल में मोबाइल चला रहा है, इस पर जिला पुलिस ने जेल प्रशासन के साथ मिल सन्नी को काबू कर उससे मोबाइल फोन बरामद किया।
एएसआई पर सन्नी ढोढा ने चढ़ाई थी कार
सन 2017 में एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने शिमलापुरी के इलाके में सन्नी ढोढा को घेर लिया था। तब एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई संजीव कुमार ने आरोपी सन्नी का पीछा किया था। उस वक्त से सन्नी ने एएसआई पर अपनी कार चढ़ा कर उसे मारने की कोशिश की थी। घटना में एएसआई की एक टांग टूट गई थी।