{"_id":"5c9a5c1bbdec2213f413545a","slug":"131553619995-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहता से मारपीट के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चें की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहता से मारपीट के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चें की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव मौड़ खुर्द में विवाहिता से मारपीट के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने विवाहिता परमजीत कौर की शिकायत पर पति हैप्पी सिंह, देवर मिढा सिंह, ससुर उगर सिंह, देवरानी मीतो कौर और सास अमरो कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता परमजीत कौर ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी शादी मौड खुर्द के हैप्पी सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति एवं देवर, देवरानी और सास-ससुर ने दहेज के लिए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान वो गर्भवती हो गईं। 22 मार्च को उनके पति एवं ससुराल परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। थाना मौड़ के सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।