फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ीन घरों में दो चोरों ने की थी चोरी गहनों समेत दबोचे

ीन घरों में दो चोरों ने की थी चोरी गहनों समेत दबोचे

Sun, 03 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
ीन घरों में दो चोरों ने की थी चोरी गहनों समेत दबोचे
चोरी के गहनों समेत दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

पहले से भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद बस्सी रोड पर स्थित तीन घरों में दिन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोरों को सरहिंद चौकी पुलिस ने चोरी के गहनों समेत काबू कर लिया है। चोरों ने यहां तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दो घराें में वह चोरी करने में सफल हो गए थे। आरोपियों की पहचान अमित कुमार उर्फ बिक्की निवासी आजाद नगर खन्ना और लाला निवासी खन्ना जिला लुधियाना के तौर पर हुई है।

एसपी जांच हरपाल सिंह ने बताया कि भरपूर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी अजीत नगर सरहिंद मंडी ने पुलिस को सूचना दी थी कि जब वह विवाह समारोह में गए हुए थे तो उनके घर से चोरों ने दो अंगूठियां, 1 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी कान की बाली और 10 हजार नकद चोरी कर लिए थे। दूसरे घर के मालिक गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह के घर से भी चोरों ने डेढ़ तोला सोना चोरी किया था। पुलिस चौकी सरहिंद मंडी के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत उक्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बिक्की के खिलाफ खन्ना में पहले भी हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज है। लाला के खिलाफ खन्ना और दोराहा में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-03जीबीजीपी05- सरहिंद चौकी पुलिस द्वारा चोरी के गहनों समेत ग्रिफ्तार व्यक्ति पुलिस पार्टी के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed