फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अंधे कत्ल की गुल्थी सुलझी, 31दिसबंर की रात को हु्आ था कत्ल ,आरोपी गिरफ्तार

अंधे कत्ल की गुल्थी सुलझी, 31दिसबंर की रात को हु्आ था कत्ल ,आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
अंधे कत्ल की गुल्थी सुलझी, 31दिसबंर की रात को हु्आ था कत्ल ,आरोपी गिरफ्तार
दोस्त ही निकला कातिल, गिरफ्तार
विज्ञापन

शराब के नशे में झगड़ा होने पर आरोपी ने पत्थर मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। थाना माछीबाड़ा पुलिस ने बीती 31 दिसंबर को जसबीर सिंह निवासी सिंकदपुरा हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया। शराब के नशे में झगड़ा होने पर दोस्त सुमन शाह निवासी राजेवाल राजपुता समराला ने ही हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी ध्रुव दहिया ने पत्रकारों को बताया कि मृतक जसबीर और सुमन शान दोनों दोस्त थे और गमदुत सिंह निवासी माछीबाड़ा के फार्म पर लेबर का काम करते थे। बीती 31 दिसंबर को भी दोनों ने फार्म पर साथ में काम किया। दोनों काम खत्म कर घर वापस चलें गए। रात करीब दस बजे सुमन शाह ने जसबीर सिंह को मटर तोड़ने के लिए फिर फार्म हाउस पर बुला लिया। वहां दोनों ने पहले शराब पी। रात करीब 11.30 बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी सुमन शाह ने सिर पर एक बड़ा पत्थर मार जसबीर को नीचे गिरा दिया, जिससे उसका सिर एक तीखी चीज से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शाह ने शव को ट्यूबवेल की हौद में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना माछीबाड़ा के एसएचओ हरविंदर सिंह ने छानबीन शुरू की। इस दौरान मृतक के घर वालों ने बताया कि आरोपी शाह की जसबीर सिंह के साथ अनबन रहती थी। हमें उस पर शक है। पुलिस ने कई दिनों तक उस पर नजर रखी और रविवार को आरोपी शाह को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। इस पर उसने पुलिस के डर से अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि शराब ज्यादा पीने की वजह से मैने उसकी हत्या कर शव को ट्यूबवेल की हौद में फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed