फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक सवारों ने रेहड़ी चालक से मारपीट कर लूटे 22 हजार

बाइक सवारों ने रेहड़ी चालक से मारपीट कर लूटे 22 हजार

Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने रेहड़ी चालक से मारपीट कर लूटे 22 हजार
क्रासर
विज्ञापन

मंडी में सब्जी बेचकर घर लौट रहा था रेहड़ी चालक
आरोपियों का पता लगाने में जुटी है थाना पीएयू की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाइक सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों ने प्रताप सिंह वाला के पास सब्जी विक्रेता रेहड़ी चालक को रास्ते में माचिस मांगने के बहाने रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उससे 22 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सब्जी विक्रेता ने किसी तरह से इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में डेयरी कांप्लेक्स स्थित कृष्णा नगर निवासी जवाहर लाल मौर्या की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जवाहर लाल मौर्या की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह मंडी में रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचता था। करीब चार दिन पहले वह प्रताप सिंह वाला के पास लगने वाली सब्जी मंडी में आलू और प्याज बेचकर देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास से गुजरे। उसे अकेला देख दोनों मुडे़ और उसे रोककर माचिस मांगी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसकी जेब में रखे 22 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। जवाहर लाल ने किसी तरह से इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। उम्मीद है कि आरोपियों का पता लगा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed