{"_id":"5b5f43db4f1c1b4c748b7fec","slug":"131532969947-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीडिता का परिवार आया मीडिया के सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीडिता का परिवार आया मीडिया के सामने
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के पिता को शराबी और बहन को ब्लैकमेलर कहने पर जाएंगे कोर्ट
दुराचार पीड़िता का परिवार आया मीडिया के सामने, कहा-आरोपी ने बेटी को घेरकर धमकाया था
जबरन साइन कराने पर बेटी ने किया खुदकुशी का प्रयास, सरपंच अपने बेटे को बचाने के लिए लगा रहा झूठे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। बरनाला के गांव नेनेवाला के सरपंच गुरसेवक सिंह के बेटे परमिंदर सिंह की ओर से गांव की ही एक युवती के साथ किए हुए दुराचार के मामले में सोमवार को पीड़ित युवती का परिवार मीडिया के सामने आया और बठिंडा में प्रेसवार्ता कर कहा कि सरपंच गुरसेवक सिंह अपने आरोपी बेटे को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को सरपंच ने उसे शराबी और उसकी बहन को ब्लैकमेलर कहा था, इस संबंध में वह अदालत के जरिये सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंच ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर बरनाला में कोई कार्रवाई नहीं होने दी। बल्कि पुलिस ने भी सरपंच का साथ देते हुए उनकी मदद करने वालों को ही थाने में बुलाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जिस दिन उनकी बेटी ने जहर निगलकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था, उस दिन सरपंच व उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को बठिंडा के माडल टाउन में घेरकर उससे धमकाकर जबरन खाली पेपरों पर बेटी के हस्ताक्षर कराए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी परमिंदर सिंह ने चार माह पहले भी पंचायत की मोटर पर एक युवती के साथ दुराचार किया था। लेकिन उस शिकायत पर भी सरपंच ने कोई कार्रवाई नहीं होने दी और पीड़िता को धमकाकर उससे समझौता कर लिया था। पीड़ित परिवार ने बठिंडा के एसएसपी से आरोपी परमिंदर सिंह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी ।
इस संबंधी जब सरपंच गुरसेवक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि युवती के परिवार की ओर से उनका राजनीतिक अक्स खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उसके बेटे को भी इसी कड़ी के तहत फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ एक अकाली लीडर है जो उनके परिवार को बरबाद करने के लिए घटिया हथकंडे अपना रहा है।