फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   झुग्गी में मां के साथ सो रहा डेढ़ साल का बच्चा संदिग्ध हालात में गायब

झुग्गी में मां के साथ सो रहा डेढ़ साल का बच्चा संदिग्ध हालात में गायब

Sun, 15 Apr 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
झुग्गी में मां के साथ सो रहा डेढ़ साल का बच्चा संदिग्ध हालात में गायब
मां के साथ सो रहा डेढ़ वर्ष का बच्चा गायब
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया अपहरण का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर बाईपास के पास नागेश होजरी फैक्टरी के नजदीक बनी झुग्गियों में से शनिवार की देर रात को डेढ़ साल का एक बच्चा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। घटना का पता उस समय चला जब वहां के एक युवक ने बैग चोरी होने का शोर मचाया। बच्चे के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी का सुराग लगा रही है।

बच्ची के रिश्तेदार मसकीन अली और बहुजन समाज पार्टी फिल्लौर यूनिट के प्रधान जगन्नाथ जग्गी ने बताया कि चरवाहे शाहद्दीन अपनी पत्नी निज्जा व तीन बच्चों के साथ उपरोक्त जगह पर झुग्गी में रहता है। शनिवार रात सब खाना खाने के बाद सो गए। देर रात अचानक उसका छोटा बेटा बिस्तर से गायब हो गया। शाहद्दीन ने उन्हें बताया कि रात करीब ढाई बच्चे झुगगी के पास ही बने प्रवासी मजदूरों के क्वाटरों में से एक मजदूर ने अपना बैग चोरी होने का शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर शाहद्दीन की नींद खुली और देखा कि उनका डेढ़ साल का बच्चा इमरान बिस्तर पर नहीं है। वह अपनी मां निज्जा व 12 वर्ष के भाई मुश्ताक व बहन के साथ सो रहा था। बच्चे के गायब होने पर परिजनों इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे की तलाश की जारही है। आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed