{"_id":"5aa953b94f1c1bb0758b54d5","slug":"131521046457-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसा दिलाने का झांसा दे बच्ची की गला दबा कर दी हत्या, दुराचार की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समोसा दिलाने का झांसा दे बच्ची की गला दबा कर दी हत्या, दुराचार की आशंका
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका
लोगों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बस्ती जोधेवाल इलाके के लिए मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक खाली प्लॉट में मंगलवार से लापता चल रही छह वर्षीय बच्ची का शव मिला। लोगों का आरोप था कि इलाके में रहने वाले बल्लू पंडित ने पहले बच्ची के साथ दुराचार किया और खुद को बचाने के लिए गला दबा कर बच्ची की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बल्लू पंडित को काबू कर उसकी खूब धुनाई की। पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वैब जांच के लिए भेजा गया है।
बच्ची के पिता की शिकायत के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है और दर्जी का काम करता है। आरोपी कैटरिंग का काम करता है और घर के सामने ही बने गोदाम में रहता है। मंगलवार शाम उसकी बेटी गली में खेल रही थी। आरोपी वहां आया और उसे समोसे का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्ची का पता नहीं चला।
परिवार बच्ची की तलाश करता रहा। देर रात तक जब पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में दी। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर लिख ली। बुधवार की सुबह करीब सात बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा देखा और मृतका को पहचान लिया। इसकी सूचना उसके परिवार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि मंगलवार को आखिरी बार बच्ची को आरोपी बबलू के साथ देखा था। पुलिस उक्त गोदाम में पहुंची, जहां आरोपी रहता था। आरोपी को देखते ही लोगों ने उसे पुलिस के सामने पीटना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत कर पुलिस आरोपित बबलू को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी बच्ची को समोसा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था और उसकी हत्या कर दी। आशंका यह है कि आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुराचार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सारी बात स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।