फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराबी पिता ने जमीन नाम नही करवाई तो बेटे ने साथियों संग मिलकर कर दी पिता की हत्या

शराबी पिता ने जमीन नाम नही करवाई तो बेटे ने साथियों संग मिलकर कर दी पिता की हत्या

Sat, 17 Feb 2018 04:40 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
शराबी पिता ने जमीन नाम नही करवाई तो बेटे ने साथियों संग मिलकर कर दी पिता की हत्या
पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए शुरू
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के गांव सेमा कलां निवासी एक बाप ने अपने बेटे के नाम जमीन न करवाना इतना महंगा पड़ा कि उसको अपनी जान गंवानी पड़ी। जमीन नाम न करने से गुस्साए बेटे आजादवीर सिंह ने अपने साथियों संग मिलकर अपने पिता गुरदीप सिंह की हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना नथाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी बेटे व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना नथाना के इंस्पेक्टर रछपाल सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह निवासी गांव सेमा कलां शराब पीने का आदी था और उसके पास कुछ जमीन थी। जिसको नाम करवाने के लिए अकसर ही आजादवीर सिंह अपने पिता गुरदीप सिंह के साथ झगड़ा करता था, लेकिन उसने अपने बेटे के नाम पर जमीन नही करवाई । पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी रंजिश के चलते गत दिनों गुरदीप सिंह की उसके बेटे आजादवीर सिंह ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई हमीर सिंह की शिकायत पर आरोपी बेटे व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed