{"_id":"6978c522cb8843eee30c3420","slug":"12th-class-student-murdered-by-his-friends-in-fatehgarh-sahib-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: स्कूल में झगड़ा, दोस्तों ने ली 12वीं के छात्र की जान; किरच से किए वार, मां-पिता का इकलौता था मानविंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: स्कूल में झगड़ा, दोस्तों ने ली 12वीं के छात्र की जान; किरच से किए वार, मां-पिता का इकलौता था मानविंदर
Tue, 27 Jan 2026 07:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/खमाणों
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/खमाणों
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:31 PM IST
सार
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके स्कूल में ही पढ़ने वाले दोस्तों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते किरच से हमला कर छात्र को मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
मृतक मानविंदर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब के खमाणों में स्कूली छात्र की हत्या हुई है। छात्र की हत्या उसके स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्रों ने की है। मृतक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान (उम्र 19 वर्ष) पुत्र हरदीप सिंह हैप्पी के रूप में हुई है, जो बारहवीं कक्षा का मेडिकल स्ट्रीम का छात्र था। वह खमाणों के निजी स्कूल में पढ़ता था। मानविंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खमाणों पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को काबू भी कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छोटी सी बात पर कहासुनी के बाद मानविंदर सिंह के दो दोस्तों ने उस पर किरच से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। किस बात को लेकर कहासुनी हुई और झगड़ा क्यों हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
मृतक के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि वह खन्ना रोड पर खड़े थे, तभी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उनके भतीजे पर उसके दोस्तों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था और उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष के युवक गुरसिमरन सिंह को भी चोटें आई हैं, जिसे पहले खमाणों के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मोहाली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी खमाणों गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता हरदीप सिंह के बयानों के आधार पर गुरजीत सिंह उर्फ गीता और गुरसिमरन सिंह के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।