{"_id":"6aeb8f9c7478e90a0d0564c2","slug":"when-he-refused-to-work-together-they-called-him-out-of-his-home-and-beat-him-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26317-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साथ काम करने से मना किया तो घर से बुलाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साथ काम करने से मना किया तो घर से बुलाकर पीटा
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड-दो में साथ काम करने से मना करने पर युवक को घर से बुलाकर लाठी-डंडों और हॉकी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों से उसका सात लाख रुपये का लेन-देन भी है। मामले में पीड़ित ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यायखंड-दो स्थित जनता फ्लैट निवासी शिवम त्यागी ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर की रात करीब ढाई बजे वह घर पर थे। इसी दौरान अमरोहा के धनौरा मंडी निवासी केशव उर्फ अभिषेक त्यागी ने फोन कर उन्हें घर से बाहर बुलाया। वह उससे बात करने आदित्य मॉल स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां केशव अपने दोस्त सौरभ सोहता, बिट्टू और दो अन्य साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि पांचों ने उन पर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गए।
उनके साथ कमरे में रहने वाले दोस्त तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे और उन्हें बेसुध हालत में घर ले गए। शिवम का आरोप है कि केशव उन पर साथ काम करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर पिटाई की गई। उन्होंने केशव पर सात लाख रुपये बकाया होने की बात भी कही। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।