{"_id":"6aeb8e50e01062c0770e9447","slug":"accused-of-attacking-a-woman-with-a-knife-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26310-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में बुधवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रूपेश निवासी पंचवटी कॉलोनी, लोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य के अनुसार, छह सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत दी थी कि रूपेश ने उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वादी के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने वादी की बड़ी बहन को चाकू मार दिया था। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक केस दर्ज है और आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।