फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दो जवैलरों को फर्जी बैंक चैक देकर ऐंठे पौनै सात लाख

दो जवैलरों को फर्जी बैंक चैक देकर ऐंठे पौनै सात लाख

Fri, 25 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दो जवैलरों को फर्जी बैंक चैक देकर ऐंठे पौनै सात लाख
दो ज्वेलरों को फर्जी बैंक चेक देकर ऐंठे पौने सात लाख
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद पुलिस ने एक ऐसे गिरोह की दो महिला सदस्य समेत एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिन्होंने सरहिंद के दो ज्वेलरों से गहने खरीदने की एवज में लाख 75 हजार 540 लाख रुपये फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन दिखाकर और चेक द्वारा ऐंठे थे। मामला 26 दिसंबर 2018 दिन का बताया जा रहा है। इसमें पुलिस ने दो महिलाओं समेत एक रमनदीप सिंह नामक व्यक्ति पर आईपीसी की धारा-420, 406, 120-बी के तहत गत 26 दिसंबर 2018 को मामला दर्ज किया था। जिनमें महिला की पहचान जसप्रीत कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी चमकौर साहिब जिला रोपड़ हाल आबाद मकान नंबर 503 ग्राउंड फ्लोर ओमेग सिटी खानपुर खरड़ जिला मोहाली तथा सिमरन कौर पत्नी रमनदीप सिंह निवासी माडल टाऊन खरड़ जिला मोहाली के तौर पर हुई है। इनमें जसप्रीत कौर को पुलिस चंडीगढ़ की बुड़ेल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जबकि दूसरी महिला और व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस को दिए बयान में ज्वेलर्स केसर चंद निवासी हमांयुपुर तथा बाबू जगदीस ज्वेलर्स सरहिंद ने बताया है कि आरोपियों ने एक ही दिन में दोनों शो रूम पर आकर फर्जी बैंक ट्रांजेक्शन और चेक से लाखों की राशि के गहने खरीदने के नाम पर ऐंठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed