फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रेन में सूटकेस से निकली महिला व बच्ची की लाश

ट्रेन में सूटकेस से निकली महिला व बच्ची की लाश

Mon, 23 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में सूटकेस से निकली महिला व बच्ची की लाश
मथुरा स्टेशन से ट्रेन में दो युवकों ने रखा था सूटकेस
विज्ञापन

धूरी स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस में मिले सूटकेस से बरामद हुई थी युवती और बच्ची की लाशें
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
धूरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस में मिले सूटकेस से बरामद युवती (25) और पांच माह की बच्ची की लाश के मामले जीआरपी के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगा है। जांच के दौरान जीआरपी को पता चला है कि मथुरा रेलवे स्टेशन पर दो युवक सूटकेस लेकर ट्रेन में चढ़े और बाद में उतर गए। रेलवे पुलिस ने दोनों शव सिविल अस्पताल में रखवाए हैं। साथ पुलिस दोनों की पहचान कराने के लिए हाथ पैर मार रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि दादर एक्सप्रेस शनिवार की दोपहर करीब एक बजे धूरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इस दौरान रेलवे पुलिस को सूचना मिली की मुंबई से अमृतसर जाने वाली दादर एक्सप्रेस के आरक्षित कोच एस-4 की सीट नंबर 41 के नीचे लावारिस हालत में सूटकेस पड़ा है। इस पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और सूटकेस को कब्जे में लिया। सूटकेस का वजन काफी ज्यादा था। साथ ही सूटकेस पर मक्खियां भिनभिना रही थी और बदबू काफी ज्यादा आ रही थी। जब सूटकेस को खोला गया तो अर्धनग्न अवस्था में एक करीब पच्चीस वर्षीय महिला और एक छह महीने की बच्ची का शव था।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह सूटकेस ट्रेन में कैसे आया और किसने रखा है। पुलिस को थोड़ी सूचना हाथ लगी है कि यह सूटकेस मथुरा रेलवे स्टेशन से रखा गया है। पता चला है कि दो लड़के ट्रेन में सूटकेस लेकर चढ़े थे किंतु इसके बाद वह नीचे उतर गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सूटकेस को अपने कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है। बहरहाल, ट्रेन में सूटकेस में महिला और बच्ची की लाश मिलना रेलवे पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि ट्रेन में कैसे कोई लावारिस हालत में सूटकेस छोड़कर आसानी से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed