फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे ने बिगाड़ी मानसिकता, हमेशा हमले का सताता था डर

नशे ने बिगाड़ी मानसिकता, हमेशा हमले का सताता था डर

Mon, 19 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
नशे ने बिगाड़ी मानसिकता, हमेशा हमले का सताता था डर
हमले के खौफ में जमा किए असलहे
विज्ञापन

संगरूर। जिला पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को हथियारों सहित काबू किया है, जिसने हमले के खौफ (मानसिक डर) में लाइसेंसी और अवैध हथियार एकज्ञ थे। वह सोते समय अपने चारों तरफ हथियार रखता था। थाना धर्मगढ़ की पुलिस ने गांव हरियाऊ के 38 वर्षीय जसविंदर सिंह को लाइसेंसी हथियारों में एक दुनाली बंदूक 12 बोर 20 कारतूस, एक नाल बंदूक 315 बोर, बीस कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर बीस कारतूस, नाजायज असलहों में दो 315 बोर पिस्तौल देसी, एक राइफल 315 बोर देसी, पांच कारतूस सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है।
एसएसपी मनदीप सिंह ने बताया आरोपी जसविंदर सिंह एक संपंन किसान परिवार से संबंधित है और पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है। उसके पास अपने अठारह एकड़ जमीन थी। उसने तीन एकड़ जमीन बेच दी थी। पहले वह शराब पीता था। इसके बाद अफीम व स्मैक का सेवन करने लगा। हालांकि अब वह नशा छोड़ने की दवा खा रहा है। पूर्व में ज्यादा नशे के कारण उसकी मानसिकता ऐसी बन गई कि उसे हमेशा यह डर लगता कि उस पर कोई हमला कर देगा, इसलिए वह अपने पास हमेशा हथियार रखता। चुनाव के समय लाइसेंसी असलहे जमा होने पर उसका डर और ज्यादा बढ़ जाता था। इस पर उसने बरेली (यूपी) से दो देसी कट्टे 315 बोर और एक राइफल 315 बोर देसी सिंगल बैरल पांच कारतूस खरीदे। यह तीन असलहे उसने 45 हजार रुपये में खरीदे थे।
विज्ञापन

एसएसपी मनदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच दौरान जसविंदर सिंह की गांव में कोई दुश्मनी वाली बात सामने नहीं आई। उसकी सोच ऐसी बन गई कि यदि उसके पास असलहा नहीं तो उसे कोई नुकसान पहुंचा सकता है। जसविंदर सिंह पहले नशे का आदी था। अब वह नशा छोड़ने की दवा ले रहा है। मन के ख्यालों के कारण वह अपने पास हथियार रखता कि यदि उस पर कोई हमला करेगा तो वह उसका मुकाबला कर सके। उन्होंने बताया जसविंदर के हथियारों का लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed