फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बॉल लगने से गुस्साए फैक्टरी मालिक ने सात साल के मूक बधिर बच्चे को बुरी तरह से पीटा

बॉल लगने से गुस्साए फैक्टरी मालिक ने सात साल के मूक बधिर बच्चे को बुरी तरह से पीटा

Sun, 07 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बॉल लगने से गुस्साए फैक्टरी मालिक ने सात साल के मूक बधिर बच्चे को बुरी तरह से पीटा
बॉल लगने पर मूक-बधिर बच्चे को बुरी तरह पीटा
विज्ञापन

गुस्साए फैक्टरी मालिक ने सात साल मासूम को फैक्टरी में बंद करके मारा
पड़ोसी महिला ने परिजनों को दी जानकारी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्यासपुरा स्थित सतगुरु नगर इलाके में प्लास्टिक की बॉल लगने से फैक्टरी मालिक का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने सात साल के मूक बधिर बच्चे को फैक्टरी में बंद कर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं फैक्टरी मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जब पड़ोसी महिला ने उसके परिजनों को बताया कि फैक्टरी मालिक ने उसके बच्चे को पीटा है। तब पूछने पर बच्चे ने इशारों में पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाना साहनेवाल के अधीन आती चौकी कंगनवाल की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विनोद कुमार ने बताया कि वह सतगुरु नगर में रहता है और कुर्सियों की फैक्टरी में काम करता है। उनका सात साल का बेटा सुरिंद्र कुमार है। वह बोल और सुन नहीं सकता। दिमागी रूप से भी वह कमजोर है। शनिवार की शाम को वह घर के बाहर गली में खिलौना बेटबॉल से खेल रहा था। उनकी गली में एक फैक्टरी है। जब उपका बेटा खेल रहा था तो बॉल उक्त फैक्टरी मालिक को लगी। इस बात से गुस्से में आया फैक्टरी मालिक उनके बेटे को उठाकर अपनी फैक्टरी के अंदर ले गया। वहां उसने उनके बेटे से मारपीट की। जब उक्त व्यक्ति उसके बेटे को फैक्टरी के अंदर ले जा रहा था तब एक पड़ोसी महिला ने देख लिया था। उसने आकर उन्हें इसके बारे में बताया। जब वह पहुंचे तो उक्त व्यक्ति उसके बेटे को गली में छोड़ गया था। जब उन्होंने बेटे से पूछा तो उसने इशारों में अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed