{"_id":"5c8fcd08bdec2214154ea035","slug":"11552928008-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद को लेकर सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद को लेकर सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच चली गोलियां
विज्ञापन
सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच चली गोलियां
मौके पर खोल मिले, पुलिस को पता नहीं चला किसने चलाई गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जालंधर बाईपास के पास रविवार की देर रात सब्जी मंडी में दो गुटों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पहले तो पत्थरबाजी और डंडे लाठियां इस्तेमाल किए गए। इसी दौरान दोनों गुटों ने हवाई फायर करने शुरू कर दिए। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस को कोई व्यक्ति तो वहां नहीं मिला, लेकिन गोलियों के खोल बरामद हुए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिछले काफी समय से सब्जी मंडी की पार्किंग को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों गुट कई बार आमने सामने हुए है। रविवार की रात को दोनों पक्ष सब्जी मंडी के पास ही इकट्ठा हुए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी शरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर डंडे और तेजधार हथियार चलाए। इसी दौरान युवकों ने हवा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सभी अपनी जान बचाने को लेकर इधर उधर भागने लगे।
किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दोनों गुटों के लोग फरार हो गए थे। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने वहां से खोल बरामद किए है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने तौर पर जांच करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही हैै।