{"_id":"5c6ed204bdec224e21135d65","slug":"11550766596-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में चोरों का नया कारनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ नहीं मिला तो चोरडाक्टर की मोहर ही ले गया
विज्ञापन
लुधियाना। किसी न किसी कारण चर्चा में रहने वाला सिविल अस्पताल अब फिर एक बार चर्चा में है। इस बार एक नया मामला सामना आया है। हर बार मरीज या उसके रिश्तेदारों का सामान चोरी करने वाले चोरों ने इस बार डाक्टर के कैबिन से कुछ ओर नहीं मिला तो वहां पड़ी मोहरें ही ले गए। पुलिस ने सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर गीता कटारिया की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक सिविल अस्पताल में हर डाक्टर का अलग कैबिन बना हुआ और वहां अलग अलग रोगों के विशेषज्ञ बैठते हैं। कमरा नंबर 103 मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. मिलन का कैबिन है। वह किसी काम से बाहर थे तो पीछे से चोर कमरे में घुस गए। चोर कैबिन में से नाम वाली मोहर, श्री अमरनाथ जी यात्रा वाली मोहर और आपरेशन के समय किए जाने वाले टेस्ट की मोहर गायब थी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।