{"_id":"5c66f555bdec22073e1b5dbc","slug":"11550251349-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म मामला
विज्ञापन
तीनों आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए, आज दोबारा होगी पेशी
सामूहिक दुष्कर्म मामला : भारी सुरक्षा के बीच सिविल अस्पताल लेकर पहुंची देहात पुलिस
बुधवार को अदालत में दोबारा तीन आरोपियों की शिनाख्त परेड की इजाजत मांगेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना/हलवारा। इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों के डीएनए सैंपल लिए गए। लुधियाना देहात पुलिस मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य आरोपी जगरूप सिंह, सादिक अली और सुरमू को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। बारी बारी तीनों के डीएनए सैंपल लिए गए। तीनों आरोपी इस समय पुलिस रिमांड पर हैं। बुधवार को तीनों को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं जानकारी के अनुसार मामले में लाइन हाजिर किए गए थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर राजन परमिंदर सिंह को रोपड़ के रूपनगर थाने में तैनात कर दिया गया है।
एसएसपी जगरांव वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सोमवार को अदालत से तीनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट करवाने की इजाजत मिली थी। मंगलवार को तीनों आरोपियों के सिविल अस्पताल लुधियाना में सैंपल दे दिए गए हैं और सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सब साफ हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को बुधवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। एसएसपी बराड़ ने बताया कि इस मामले में बाद में गिरफ्तार आरोपी अजय, सैफ अली और नाबालिग आरोपी की शिनाख्त परेड की इजाजत अदालत से मांगी गई थी। जिसे अदालत ने परवान कर दिया है। बुधवार को दोबारा से न्यायधीश से तीन बचे आरोपियों की शिनाख्त परेड कराने की इजाजत ली जाएगी। तीनों की शिनाख्त परेड कराने के बाद ही उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।