फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर संजय ने निगला था जहरीला पदार्थ

पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर संजय ने निगला था जहरीला पदार्थ

Thu, 03 Jan 2019 10:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर संजय ने निगला था जहरीला पदार्थ
पत्नी, ससुर और अन्य परिजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। टिब्बा रोड के गुरमेल पार्क में रहने वाले संजय कुमार (38) ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की थी। खाली प्लाट में उसका शव मिला था। थाना टिब्बा की पुलिस ने जतिंदर कुमार की शिकायत पर संजय की पत्नी गीता, उसके ससुर वेद प्रकाश, साडू अजय कुमार, उसके पिता सीता राम सरन, गीता की भाभी सुमन और नीला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जतिंदर कुमार ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार राहोंरोड एक फैक्टरी में काम करता था। उसकी शादी आरोपी गीता के साथ वर्ष 2005 में हुई थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं था। शादी के कुछ समय बाद से ही संजय के ससुराल वालों का उसके घर में दखल ज्यादा बढ़ गया था। उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उसे मानसिक तौर पर परेशान किया हुआ था। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। इस कारण संजय परिजनों से अलग रहने लगा था। उसके बावजूद भी वह उसके साथ मारपीट करते और सारी कमाई छीन कर ले जाते थे। संजय के पास एक प्लाट पड़ा हुआ था आरोपियों ने धोखे से वह प्लाट भी बिकवा दिया। ससुर और साढ़ू ने उससे पैसे एेंठ लिए। जब उसने पैसे मांगें तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ समय बाद गीता की भाभी और अन्य आरोपियों ने संजय के साथ मारपीट की और घर में पड़ी नकदी और जेवर लेकर चले गए। जगरांव जाकर आरोपियों ने संजय के खिलाफ झूठी शिकायत दे दी और उसे परेशान करने लगे। जब जगरांव पुलिस ने संजय को बुलाया तो आरोपियों ने वहां पर उसके साथ काफी बुरा व्यवहार किया। इसके बाद संजय काफी परेशान हो गया। संजय 31 दिसंबर को घर से चला गया और उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान विसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने क्या खाया था। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed