फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कारोबारी परिवार को लूटने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार!

कारोबारी परिवार को लूटने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार!

Mon, 22 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी परिवार को लूटने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार!
कारोबारी के घर में लूट करने वाले दबोचे
विज्ञापन

पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर आज कर सकती है खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। शहर की पाश कालोनी में रहने वाले कारोबारी और बेटे को घायल करने के बाद परिवार को बंधक बना लाखों रुपये लूटने के मामले को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मंगलवार को इस पूरे मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर पर्दाफाश करनेकी तैयारी में है। पुलिस की कई टीमों ने इस मामले में काम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काफी सामान भी बरामद कर लिया है।

हीरा बाग कालोनी में रहने वाले नच्छतर सिंह और उनका बेटा शनिवार को बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य अंदर घुस गए और नच्छतर सिंह और उसके बेटे को मारपीट कर घायल करने के पूरे परिवार को बंधक बना लिया। लुटेरे घर से 14 लाख रुपये की नकदी, 70 तोले सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूट कर फरार हो गए। पुलिस के कई उच्चाधिकारी आरोपियों तक पहुंचने में लगे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात को ही पुलिस लुटेरों के नजदीक पहुंच चुकी थी और सोमवार को गैंग के कई सदस्यों को पुलिस ने काबू कर लिया है। एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने गैंग की गिरफ्तारी की पुष्टि से इंकार करते माना कि पुलिस लुटेरों को काफी नजदीक पहुंची है और मंगलवार को इस संबंधी खुलासा किया जा सकता है। खास बात यह है कि लूटी गई नकदी और गहनों की कीमत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। रविवार को लूट काफी बड़ी बताई जा रही थी। वहीं एफआईआर में यह रकम सिर्फ ढाई लाख रुपये दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed