{"_id":"5bb8e58f867a55681d64d6a6","slug":"11538844047-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट की सर्जरी कराने के बाद पैसे नहीं थे तो शुरु किया नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्ट की सर्जरी कराने के बाद पैसे नहीं थे तो शुरु किया नशा तस्करी का धंधा
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
बीमारी में पैसा खर्च हुआ तो बना तस्कर
आरोपी के कब्जे से तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद
आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हार्ट की सर्जरी कराने के बाद पैसे की कमी को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति ने नशा तस्करी का धंधा अपना लिया। आरोपी ने बाहरी राज्यों से स्मैक लाकर महानगर में सप्लाई करनी शरू कर दी। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस आरोपी के कब्जे से तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस ने इस मामले में पंचशील कालोनी निवासी मोहन लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को काकोवाल रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उससे स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी काफी समय से बीमार था। उसने कुछ समय पहले अपने हार्ट की सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद वह कोई मेहनत का काम नहीं कर पा रहा था और उसके पास पैसे की कमी भी काफी आ गई थी। शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में आरोपी ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने लगा। आरोपी बाहरी राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाकर किसे सप्लाई करता था।