फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दोस्त की साढ़े आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें

दोस्त की साढ़े आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें

Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की साढ़े आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें
दोस्त की साढ़े आठ साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकतें
विज्ञापन

-फल दिलाने के नाम पर आरोपी बच्ची को ले गया अपने साथ
-पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, अदालत में पेश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव डेहलों इलाके में एक व्यक्ति ने फल दिलाने के नाम पर दोस्त की साढ़े आठ साल की बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची के परिजन उसे ढूंढते हुए आरोपी तक पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ कर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर लाल बाबू दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बच्ची के पिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी लाल बाबू दास भी उसी तरह राजमिस्त्री का काम करता है। जिस वजह से उसकी दोस्ती हो गई और आरोपी उसके घर आने जाने लगा। रविवार को आरोपी उसके घर आया हुआ था। वह उसे फल दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे साथ लेकर निकल गया और काफी समय तक नहीं आए। वह उन्हें ढूंढने के लिए सुआ रोड किला रायपुर के पास पहुंचे तो आरोपी उनकी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्ची के परिजनों ने उसे काबू कर लिया और उसके साथ मारपीट कर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed