{"_id":"5b0ad9464f1c1ba76e8b4e08","slug":"11527437638-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती से नशीली गोलिया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालाती से नशीली गोलिया बरामद
Updated Sun, 27 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में हवालाती से नशीली गोलियां बरामद
लुधियाना। नशे के आरोप में पकड़े गए हवालाती से चेकिंग दौरान नशीली गोलियां मिली है। जेल प्रशासन की सूचना पर थाना डिविजन सात के अधीन आने वाली चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी हवालाती सुनील कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरु कर दी है।
सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह ने बताया कि सुनील कुमार नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। 25 मई को वह पेशी पर अदालत गया था। जब पेशी भुगत कर वापस आया तो उसकी तलाशी ली गई। इस पर उसके पास से 125 नशीली गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आरोपी से पेशी के दौरान कौन कौन मिलने आया था। आरोपी के पास गोलियां कैसे आई।