फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला लोहा व्यापारी पर जानलेवा हमले का

मामला लोहा व्यापारी पर जानलेवा हमले का

Sun, 04 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मामला लोहा व्यापारी पर जानलेवा हमले का
हमलावरों पर कार्रवाई न हुई तो सीएम से करेंगे भेंट: पदम
विज्ञापन

लोहा व्यापारी पर जानलेवा हमले का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
सामाजिक संस्था विश्वास एक उम्मीद की बैठक अध्यक्ष रविंदर सिंह पद्म की अध्यक्षता में बुलाई गई। इसमें संस्था के महासचिव एडवोकेट जगमोहन डाटा पर नौ जनवरी को हुए झगड़े और छह फरवरी को हुए कातिलाना हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नामजद छह लोगों पर कार्रवाई नहीं की तो मामला मुख्यमंत्री पंजाब और राष्ट्रपति के सामने उठाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हमले के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात और तीन लोगों को नामजद कर पर्चा दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से अपील की कि इस मामले पर वह पुलिस प्रशासन को हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैं। उनके पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी है। बैठक में महासचिव एडवोकेट जगमोहन डाटा, संजय गर्ग, राजन कक्कड़, एडवोकेट वरिंदर शर्मा, विवेक सिंगला, गुरदर्शन ऊभी, संदीप गोयल, विशाल कपिला, प्रदीप गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, थाना मंडी गोबिंदगढ़ एसएचओ सुखवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में हमने विरोधी पक्ष पर धारा-325 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसे डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक ओर पुलिस आला अधिकारियों की जांच के बाद ही दर्ज किया गया था लेकिन शिकायतकर्ता धारा-307 की कार्रवाई की मांग रहे थे। हमारे पास विरोधी पक्ष ने भी शिकायत दर्ज करवाई है जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:04जीबीजीपी01: लोहा व्यापारी जगमोहन डाटा पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते विश्वास एक उम्मीद संस्था प्रमुख व सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed