{"_id":"5a6764304f1c1b82268b5e95","slug":"11516725296-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तलाक दिए करवा रही थी दूसरी शादी, पुलिस ने एनआरआई विवाहिता पर किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना तलाक दिए करवा रही थी दूसरी शादी, पुलिस ने एनआरआई विवाहिता पर किया मामला दर्ज
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई महिला समेत छह पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। बिना तलाक दिए लाखों रुपये लेकर दूसरी शादी कर रही एनआरआई विवाहिता फरार हो गई। युवक को कनाडा ले जाने का लालच देकर वह उससे लाखों रुपये हड़प कर फरार हो गई। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने एनआरआई विवाहिता सहित सभी पर मामला दर्ज कर लिया।
गांव बद्दोवाला के रहने वाले राजप्रीत सिंह की शिकायत के मुताबिक गांव चीमा के रहने वाले तारा सिंह की बेटी सरबजीत कौर कनाडा में रहती है। वर्ष 2014 में इंडिया आई और उससे शादी कर ली। आरोपी एनआरआई विवाहिता ने उससे लाखों रुपये शादी पर भी लगवा लिए और दस लाख रुपये नकद भी ले लिए। राजप्रीत के अनुसार सरबजीत कौर की पहले भी शादी हुई थी। उसने पहले पति को बिना तलाक दिए ही उससे शादी कर ली। अब न तो वह उसे कनाडा लेकर गई और न ही उसके पैसे वापस दिए। इस मामले में थाना जगरांव के एसएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि राजप्रीत के बयानों पर एनआरआई सरबजीत कौर, उसके पिता तारा सिंह, मां सुरजीत कौर, भाई थिंदू, बहन जिंदरपाल, बलजिंदर कौर और सुरिंदरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।