फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पहले युवती से बनाए प्रेम संबंध, बाद में घर बुला किया दुराचार

पहले युवती से बनाए प्रेम संबंध, बाद में घर बुला किया दुराचार

Fri, 05 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पहले युवती से बनाए प्रेम संबंध, बाद में घर बुला किया दुराचार
प्रेमी ने घर बुला किया दुराचार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, अभी है फरार
पुलिस शनिवार को कराएगी पीड़ित युवती की मेडिकल जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बस्ती जोधेवाल इलाके में रहने वाली एक युवती के साथ कुलदीप नगर के युवक ने पहले प्रेम संबंध बनाए। एक दिन आरोपी ने उसे अपने घर बुला कर उसके साथ दुराचार कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी युवती को अपने साथ धार्मिक स्थान पर ले गया और एक होटल म अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो के जरिये वह युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार करता रहा। आरोपी युवती को धमकियां देता रहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी लवली के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक करीब दो साल पहले वह काली सड़क स्थित एक धर्मशाला मे अपनी चचेरी बहन की शादी में गई थी। आरोपी के साथ शादी में ही उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। करीब छह महीने पहले आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। आरोपी घर में अकेला था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे अपने साथ एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए साथ ले गया। आरोपी ने उसे एक होटल में जाकर दुराचार किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी अश्लील वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने कई बार उससे दुराचार किया और धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न कहे। जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ ने बताया आरोपी लवली के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed