{"_id":"5a36a1c54f1c1bce408bd9ba","slug":"11513529797-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टेंपो हुआ बेकाबू, डिवाइडर पार कर ऑटो को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार टेंपो हुआ बेकाबू, डिवाइडर पार कर ऑटो को मारी टक्कर
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर ऑटो में टकराया, महिला की मौत
बच्चे समेत चार घायल, टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गिल रोड आलमगीर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार टेंपो ने बेकाबू होकर ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल ऑटो चालक की पहचान डाबा इलाके में रहने वाले अमर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं अन्य घायलों का नाम पता नहीं चल सका है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अमर सिंह अपने ऑटो में तीन महिलाओं और एक बच्चे को लेकर आलमगीर की ओर जा रहा था। वह जब गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास स्थित दशमेश ढाबे के सामने पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहा तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू हो गया। बेकाबू टेंपों डिवाइडर क्रास करते हुए रांग साइड हो गया और सीधे ऑटो में जा घुसा। इससे ऑटो सवार अमर सिंह भी घायल हो गया। टक्कर होने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर एक महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी मोहम्मद सद्दीक ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। घायल अमर सिंह के रिश्तेदार ही बताए जा रहे है। अभी वह होश में नहीं है। होश में आने के बाद ही उनके नाम पता लग पाएंगे। मृतक की पहचान भी वहीं बता सकता है।