{"_id":"5a0484104f1c1bee688ba386","slug":"11510245392-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की कार का शीशा तोड़ उड़ाए 59 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की कार का शीशा तोड़ उड़ाए 59 हजार रुपए
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़कर 59 हजार रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
अमलोह के गांव भांबरी निवासी एक किसान अमरजीत सिंह पुत्र रला सिंह की कार का शीशा तोड़ लुटेरों ने 59 हजार रुपये निकाल लिए।
अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अमलोह के एसबीआई से एक लाख रुपये निकालकर लाया था। इसमें से उसने 20500 रुपये दशमेश एग्रो फर्म को दे दिए। उसमें से फिर 20500 अनाज मंडी स्थित प्रताप सिंह आढ़ती को देने चला गया। जब वह वापस अपनी कार के पास पहुंचा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। 59 हजार रुपये गायब थे। उसके साथ उसकी दो चेकबुक भी थी। अमलोह पुलिस ने किसान अमरजीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसएचओ ने बताया कि जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।