फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पहले तेजधार हथियार मार किया घायल, फिर स्टेशनरी शाप मालिक को लूट हुए फरार

पहले तेजधार हथियार मार किया घायल, फिर स्टेशनरी शाप मालिक को लूट हुए फरार

Mon, 07 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
पहले तेजधार हथियार मार किया घायल, फिर स्टेशनरी शाप मालिक को लूट हुए फरार
हथियार से हमला कर स्टेशनरी शाप मालिक को लूटकर बदमाश फरार
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर जा रहा था मालिक, वर्धमान चौक पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
दो मोबाइल फोन, पर्स और एक्टिवा ले गए लुटेरे, सप्ताह बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुकान बंद कर अपने घर जा रहे स्टेशनरी शाप मालिक को लुटेरा गिरोह के दो बदमाशों ने तेजधार हथियार मार कर बेहोश कर दिया। उसके बाद पीड़ित से लूटपाट कर फरार हो गए। लुटेरे दुकानदार की जेब से दो मोबाइल, पर्स और उसकी एक्टिवा लूट ले गए। दुकानदार का कहना है कि उसके पर्स में 1500 रुपए और दस्तावेज थे। होश आने पर उसने राहगीर की मदद से घर फोन कर सूचना दी और परिजनों नेमौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस को तुरंत शिकायत दे दी गई, लेकिन काम के बोझ के तले व्यस्त रहने वाली थाना डिविजन सात की पुलिस ने एक सप्ताह बीत जाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।

आंसल एन्क्लेव जमालपुर के रहने वाले चंदर गुप्ता ने बताया कि उसकी शिंगार सिनेमा के निकट स्टेशनरी शॉप है। वह रोजाना की तरह 31 दिसंबर को दुकान बंद कर करीब 9.30 बजे एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था। जब वह वर्धमान चौक के पास पहुंचा तो पीछे से एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसके सिर पर दात मारी। जिसके बाद वह बेसुध होकर नीचे गिर गया था। उसके सिर से खून बहने लगा, तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद लुटेरों ने उसकी जेब में पड़े दो मोबाइल और पर्स निकाल लिया। उसके पर्स में 1500 रुपये और दस्तावेज थे। लुटेरे उसकी एक्टिवा भी साथ ले गए थे। चंदर गुप्ता का कहना है कि दस मिनट बाद जब उसे होश आया तो वह सड़क पर गिरा पड़ा था। वह उठा और राहगीर के मोबाइल से भाई को फोन कर सारी घटना बताई। वह मौके पर पहुंचा तो उसे दीप अस्पताल लेकर गया। जहां उसके सिर पर पांच टांके लगे। चंद्र गुप्ता का कहना है कि लुटेरे सफेद रंग की एक्टिवा पर थे। जिन्होंने चेहरा छुपाने के लिए मुंह पर लोही ली हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई दविंदरपाल सिंह ने पीड़ित द्वारा देर से मामला दर्ज करने की बात को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को देरी से सूचना दी थी। इसलिए जब सूचना मिली, तब मामला दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। लुटेरों के बारे में अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed