फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बठिंडा में नशे की ओवरडोज से पांचवी मौत

बठिंडा में नशे की ओवरडोज से पांचवी मौत

Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में नशे की ओवरडोज से पांचवी मौत
दवा के नाम पर चिट्टे का टीका लगाकर हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने चिट्टे का टीका लगाने वाले आरोपी पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। नशे की ओवरडोज से सूबे में युवाओं की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले दो माह के दौरान बठिंडा में यह पांचवीं मौत है। मौड़ मंडी में नशे की ओवरडोज से एक 21 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि पुलिस ने चिट्टे का टीका लगाने वाले आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे नामजद किया है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा अमना सिंह नशे की दलदल में फंस गया था, उसकी नशे की लत को छुड़ाने के लिए बहुत प्रयास किए, लेकिन उसकी नशे की आदत खत्म नहीं हुई। मृतक की माता रेशमा कौर ने बताया कि अपने बेटे की नशे की आदत छुड़ाने के लिए उन्होंने 1300 रुपये देकर अपने देवर के लड़के शिवा को 19 जुलाई को भेजा था। नशा छुड़ाओ केंद्र में जाने की बजाय वह पैसा बर्बाद कर वापस आया और मंजे पर लेट गया। शिवा ने बताया कि जब वह बाइक पर जा रहे थे तो रास्ते में मंगा सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मौड़ कलां उन्हें मिल गया, जिसने रोककर अमना को कहा कि वह उसे टीका लगा देगा, जिससे वह तंदुरुस्त हो जाएगा। दवा के बजाय मंगा ने उसे चिट्टे का टीका लगा दिया। घर वापस आने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में दाखिल कराया। वहां डाक्टरों ने उसे बठिंडा सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत पर मंगा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed