फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   रंजिश के चलते पड़ोसी की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या

रंजिश के चलते पड़ोसी की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या

Wed, 17 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते पड़ोसी की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या
रंजिश में पड़ोसी का तेजधार हथियारों से कत्ल
विज्ञापन

घर का लेंटर डालने को लेकर हुई थी कहासुनी
छह के खिलाफ केस दर्ज, मुख्यारोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
थाना जोधा के गांव ढैपई में मंगलवार देर रात एक परिवार के चार लोगों ने रंजिश में अपने पड़ोसी का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान नैब सिंह (63) के तौर पर हुई है। थाना जोधा पुलिस ने नैब सिंह के बेटे गुरचरण सिंह के बयान पर उसके पड़ोसी गुरप्रीत सिंह, उसके भाई सोनू, लवली, अमरजीत और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना जोधा के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपी फरार हैं।
किसान का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने पंचायती गली में डाले गए लेंटर की शिकायत पंचायत एवं पुलिस में की थी। इस बात से खफा उनके पड़ोसी गुरप्रीत सिंह ने अन्य आरोपियों के साथ मंगलवार देर रात किसान नैब सिंह को उस समय सुनसान जगह में घेर लिया जब वह अपने बाहर वाले घर में सोने जा रहा था। आरोपियों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने नैब सिंह पर तेजधार हथियारों से वारकर उसका कत्ल कर दिया। गुरचरण ने बताया कि उनके पिता के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब तक वह मौके पर पहुंचा आरोपी नैब सिंह को तेजधार हथियार से मार रहे थे। उसे आता देखकर आरोपी फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपनी छत का लेंटर नाजायज तरीके से गली में बहुत ज्यादा बढ़ाकर डाल लिया था। उनके पिता नैब सिंह ने इसकी शिकायत सरपंच राजकंवल सिंह एवं जोधा थाना के मुंशी लखवीर सिंह के पास भी की थी। पंचायत ने मंगलवार सुबह आकर आरोपियों को लेंटर डालने से रोका था। शाम को भी आरोपियों ने उसके पिता नैब सिंह से झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed