फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्रेम संबंधों में असफल युवक ने लगाया फंदा

प्रेम संबंधों में असफल युवक ने लगाया फंदा

Thu, 11 Apr 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में असफल युवक ने लगाया फंदा
परिजनों के खिलाफ दर्ज केस से परेशान किशोर ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब। परिजनों के खिलाफ दर्ज केस से परेशान एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में ही फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। लेकिन सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी दोस्ती का खामियाजा भुगत रहे अपने मां-बाप को सभी मामलों में बरी करने की अपील की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे की एक लड़की के साथ दोस्ती थी। दोनों एक साथ ट्यूशन पढ़ते थे। वह दोनों 21 फरवरी 2019 को कहीं घूमने गए थे। तब लड़की के पिता ने 22 फरवरी को मेरे, मेरी पत्नी और बेेटी के खिलाफ लड़की को बहला फुसला कर भगाने और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवा दिया था। सभी परिवार के लोग जमानत पर आए हुए थे। जिससे मृतक किशोर काफी परेशान रहता था। जब उसकी मां बुधवार की शाम को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने आई तो पीछे से उसने कमरे में पगड़ी के साथ फंदा लगा लिया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि लड़की के पिता ने उस पर गलत आरोप लगाए हैं। जिस पर बस्सी पठाना पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन--11जीबीजीपी02---मृतक संदीप सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed