{"_id":"5c8a8332bdec22146f514813","slug":"101552581426-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"--दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या का मामला--","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
--दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या का मामला--
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला दबाकर नहीं बल्कि मुंह दबा रोक दी थी बच्ची की सांसें
क्रासर
तीन डाक्टरों पर आधारित एक बोर्ड ने किया बच्ची के शव का पोस्टमार्टम
आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश करेगी थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के ईश्वर नगर इलाके में दुष्कर्म के बाद साल की बच्ची की हत्या गला दबाकर नहीं की थी। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसकी सांसे रोक दी थी। इस बात का खुलासा वीरवार को बच्ची के पोस्टमार्टम के बाद हुआ। पोस्टमार्टम में पता चला कि बच्ची के मुंह पर नाखून के निशान भी हैं। इससे पता चलता है कि जिस समय आरोपी ने बच्ची के मुंह पर हाथ रखकर उसकी सांसें रोकी थी बच्ची काफी तड़पी थी। इसके अलावा बच्ची के सिर पर भी चोट के निशान भी है। उधर, इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी अरविंद यादव को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपी से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है। बच्ची के स्वैब और विसरा भी जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने बच्ची के डीएनए टेस्ट के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे हैं।
जांच अधिकारी थाना फोकल प्वाइंट के इंचार्ज इंस्पेक्टर गोविंदर कुमार ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। डाक्टरों ने जो सैंपल दिए थे उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि आरोपी अरविंद यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। बच्ची को ढूंढते हुए बच्ची के परिजन पहुंचे और उन्होंने आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।