फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आर्किटेक्ट हत्याकांड : आरोपी बलविंदर होगा गिरफ्तार तो चलेगा पता कि गोलियां कहां से आई

आर्किटेक्ट हत्याकांड : आरोपी बलविंदर होगा गिरफ्तार तो चलेगा पता कि गोलियां कहां से आई

Sat, 13 Oct 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
आर्किटेक्ट हत्याकांड : आरोपी बलविंदर होगा गिरफ्तार तो चलेगा पता कि गोलियां कहां से आई
आर्किटेक्ट की सुपारी देने वाले का सुराग नहीं
विज्ञापन

बलविंदर की गिरफ्तारी पर पता चलेगा कि गोलियां कहां से आईं
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डुगरी के कल्याण नगर इलाके में आर्किटेक्ट प्रदीप सिंह उर्फ मंदीप हत्याकांड में सुपारी देकर हत्या करने वाले आरोपी बलविंदर का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। आरोपी बलविंदर की तलाश में कई टीमें लगातार अलग अलग इलाकों में छापामारी करने में जुटी हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आर्किटेक्ट प्रदीप को गोलियां मारने के लिए फिरोजपुर के किस व्यक्ति से गोलियां लाई गई थी। जब तक बलविंदर की गिरफ्तारी नहीं होगी पुलिस फिरोजपुर के गोलियां देने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा सकती।
पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए गुरविंदर सिंह और बलविंदर के दोस्त अमनपाल को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि अभी तक बलविंदर का पता नहीं चला है। उन्होंने बताया फिरोजपुर के किसी व्यक्ति ने आरोपियों को गोलियां दी थीं। वह कौन है, इसके बारे में बलविंदर को मालूम है। उन्होंने दावा किया बलविंदर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी आरोपियों से भी बलविंदर के कनेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान निकली चार गोलियां
आर्किटेक्ट प्रदीप सिंह उर्फ मंदीप के शव का शनिवार को सिविल अस्पताल में तीन डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। बोर्ड में डॉ. रिपु दमन और डॉ. दविंदर और डॉ.जीएस गरेवाल शामिल थे। पोस्टमार्टम के दौरान आर्किटेक्ट के शव से चार गोलियां निकाली गई। एक गोली दिल में, दो पीठ के दाएं और बाएं हिस्से और एक गोली सीने में फंसी थी। डाक्टरों ने गोलियां निकाल कर पुलिस के हवाले कर दी है। बताया जा रहा है कि जो गोली आर्किटेक्ट के दिल में लगी थी, उसी कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed