फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बच्चों को स्कूल छोडने जा रही महिला के साथ छेड़छाड़

बच्चों को स्कूल छोडने जा रही महिला के साथ छेड़छाड़

Sun, 27 May 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल छोडने जा रही महिला के साथ छेड़छाड़
बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

लुधियाना। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला के साथ रास्ते में एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला ने इस बारे में अपनी मां को बताया और इसकी जानकारी थाना डिवीजन आठ की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर उपकार नगर के रहने वाले राजू चड्ढा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी का अपने पति के साथ घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के कारण उसकी बेटी बच्चों के साथ उसके पास रहने के लिए आ गई। उसकी बेटी जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जाती तो आरोपी उसका पीछा करता और उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करता। पीड़िता ने कई बार मना किया लेकिन आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed