फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   12 साल बाद पुलिस ने किया दुराचार का मामला दर्ज

12 साल बाद पुलिस ने किया दुराचार का मामला दर्ज

Fri, 29 Dec 2017 09:33 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
12 साल बाद पुलिस ने किया दुराचार का मामला दर्ज
दुराचार का केस 12 वर्ष बाद दर्ज
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कार्रवाई करने का दिया आदेश तो पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अक्तूबर 2005 में हुए दुराचार के मामले में थाना डाबा की पुलिस ने 12 साल बीतने के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह मामला तब दर्ज किया जब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना पुलिस को पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर न्यू गगन नगर निवासी अविनाश के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
पीड़िता की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पिता आरोपी अविनाश की होजरी फैक्टरी में काम करते थे। इससे आरोपी का उनके घर आना जाना था। अक्तूबर 2005 में वह नाबालिग थी। आरोपी एक दिन उनके घर आया और अकेली देख उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। आरोपी अक्सर उसके साथ दुराचार करता रहा। 2013 में वह गर्भवती हो गई। वह अपने परिजनों को लेकर आरोपी के घर गई तो पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन

आरोपी की बहन ने पीड़िता के परिजनों से कहा कि वह उसकी शादी तो अपने भाई से नहीं करवा सकते। वह उन्हें रहने के लिए मकान दे देंगे। उसके बाद पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। जनवरी 2017 में आरोपी ने पीड़िता के घर घुस कर मारपीट की और उन्हें घर खाली करने को कहा।इजसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने उसने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि पीड़िता की शिकायत पर बनती कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया अदालत ने बनती कार्रवाई करने को कहा था तो कर दी गई है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed