फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हत्या मामले में वांछित आरोपी ने रिटार्यड फौजी के साथ मिल बनाया लूट का गिरोह

हत्या मामले में वांछित आरोपी ने रिटार्यड फौजी के साथ मिल बनाया लूट का गिरोह

Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
हत्या मामले में वांछित आरोपी ने रिटार्यड फौजी के साथ मिल बनाया लूट का गिरोह
हत्या आरोपी, रिटायर फौैजी ने बनाया लूट गिरोह
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से वाहन, खिलौना पिस्तौल और सवा लाख रुपये की नगदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
ऐश की जिंदगी जीने के लिए हत्या मामले के एक आरोपी ने रिटायर्ड फौजी के साथ मिलकर पांच सदस्यों का गिरोह बनाया और लूटपाट करनी शुरू कर दी। बैंकों से पैसा ले जाने वाले लोगों का पीछा कर उनसे रास्ते में लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को कैंड नहर पुल के पास पकड़ा। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो कार, मोटरसाइकिल, सवा लाख रुपये की नगदी और एक खिलौना पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने सराभा नगर के रहने वाले नेलसन मसीह उर्फ सनी, भाई रणधीर सिंह नगर में रहने वाले रिटायर्ड फौजी हरिंदर सिंह उर्फ रोकी और परविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि इरशाद अली और जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
डीसीपी क्राइम गगनअजीत सिंह ने कहा कि कैंड नहर के पास स्पेशल टास्क फोर्स ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट करने के आदी हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गिरोह के दो सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों से स्कार्पियो कार, मोटरसाइकिल और खिलौना पिस्तौल के साथ साथ 1.21 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की।
विज्ञापन

डीसीपी ने कहा कि आरोपी नेलसन मसीह मूल रुप से गुरदासपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ वहां एक हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। 2011 के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। आरोपी ने पुलिस से छिपने के लिए वेरका मिल्क प्लांट में दूध ढुलाई का काम शुरू कर दिया। आरोपी इरशाद भी वहीं पर काम करता था। काम छोड़ने के बाद उसने हेयर कटिंग की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। रिटायर्ड फौजी रॉकी इरशाद से कटिंग कराने के लिए जाता था तो सभी ने वहीं प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिंदर सिंह रोकी के पास रहने के लिए घर नहीं था। आरोपी पव लोगों को किराए पर मकान दिलाने का काम करता था। उसकी मुलाकात रोकी के साथ हुई। मकान दिलाने के बाद रॉकी और पव की अच्छी दोस्ती हो गई। सभी पैसे से तंग थे और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग बनाई। इसके बाद आरोपी पव ने ही अपने गांव में रहने वाले दोस्त जसप्रीत उर्फ जस्सी को अपने साथ मिला लिया। सभी लोग इरशाद की दुकान पर आने लगे और वहां पर लूट की प्लानिंग बनी।

डीसीपी गगनअजीत सिंह ने कहा कि आरोपी रॉकी ने करीब छह साल पहले फौज से रिटायरमेंट ले ली थी। उसके बाद आरोपी ने अपराध की दुनिया में पैर रख दिया। आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में हत्या के चार मामले दर्ज हैं और उसके अलावा आरोपी के खिलाफ लूटपाट और मारपीट के मामले दर्ज हैं। आरोपी नेलसन मसीह के खिलाफ भी गुरदासपुर में हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed