{"_id":"5745d5334f1c1b0420691bc7","slug":"crime-daughter-and-father-arrest-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी विवाह करवा सोना लेकर फरार हुए बाप-बेटी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी विवाह करवा सोना लेकर फरार हुए बाप-बेटी काबू
ब्यूरो,अमर उजाला/मानसा
Updated Wed, 25 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
मानसा की सरदूलगढ़ पुलिस की हिरासत में आरोपी पिता और बेटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंद और अविवाहित व्यक्ति के साथ फर्जी विवाह करवाने के बाद उनका सोना लेकर फरार होने वाले बाप-बेटी को सरदूलगढ़ पुलिस ने काबू किया है।
उनके खिलाफ थाना सरदूलगढ़ में 8 अगस्त 2015 को राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव टपोरिया निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों को काबू कर इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। डीएसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति सुरजीत सिंह के साथ कौशल्या पुत्री मिट्ठू सिंह निवासी साहनेवाली ने फर्जी विवाह करवाया था। बाद में वह उसका सोेना लेकर फरार हो गए थे।
उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद गिरफ्तारी करनी बाकी थी। इसके अलावा किरना रानी, गुरतेज कौर वासी बठिंडा, शिंदर कौर के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने एक गिरोह बनाया हुआ है, जो जरूरतमंदों की तलाश कर उनका फर्जी विवाह करवा देते थे। बाद में विवाह करवाने वाले लोगों का सामान लेकर फरार हो जाते थे। इस गिरोह में उक्त गिरोह के साथ हरियाणा के गांव फतेहाबाद की एक महिला रानी कौर भी मिली हुई थी, जो लड़कियों की तलाश कर इस गिरोह में शामिल कर लेती थी।