{"_id":"89221b14f4a30ec020461b63475f17ef","slug":"crime-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर एक और बुजुर्ग को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर एक और बुजुर्ग को लूटा
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अज्ञात कार सवार लुटेरों ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी लिफ्ट देने का झांसा देते हुए एक और बुजुर्ग को लूट लिया।
जानकारी के अनुसार गांव हरीनौ निवासी नंबरदार गुरमनधीर सिंह अपने बेटे सुखविंदर सिंह पप्पू को मिलने के बाद दोपहर के समय गांव वापस जाने के लिए बस स्टाप पर खड़ा था।
इसी दौरान वहां एक महिला पहुंची और उसने बुजुर्ग नंबरदार के पांव छूते हुए कार में गांव चलने का झांसा दिया। इस कार में पहले से ही दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे और ये सभी बुजुर्ग को कार में बिठाकर चल दिए। रास्ते में इन लोगों ने बुजुर्ग का पर्स निकाल लिया और उसे जबरन कार से उतार दिया।
पर्स में सात हजार की नगदी समेत अन्य जरूरी कागजात भी थे। थाना सिटी प्रभारी अंगरेज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को भी ऐसी पहचान वाले कार सवारों ने एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने का झांसा देकर उसके कानों की बालियां छीन ली थी।