फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   couple jumped into the canal

Ludhiana News: प्रेमी जोड़े ने नहर में लगाई छलांग, दोनों के हाथ बंधे शव बरामद

Sat, 27 Jan 2024 07:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
couple jumped into the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। प्रेमी जोड़े ने रूमाल बांधकर नहर में छलांग लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों शादीशुदा थे। दोनों के शव दोराहा नहर से हाथ बंधे मिले। जब शव मिले तो एक दूसरे के हाथ बांधे हुए थे। दोनों कई दिनों से लापता थे। शुक्रवार की रात इनके शव बरामद हुए। गांव जटाना का रहने वाले व्यक्ति दो बच्चों का पिता था। वह एक निजी कंपनी की बस चलाता था। पास के गांव रूपालों की एक महिला से दोस्ती हुई। महिला भी शादीशुदा थी। लेकिन अपने मायके ही रहती थी।

बताया जा रहा है कि दोनों के बारे में एक दूसरे के घर मालूम हो गया था। इसी कारण विवाद रहने लगा था। इसके चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों दोराहा नहर के पास गए। पहले रुमाल से एक दूसरे के हाथ बांधे और फिर छलांग लगा दी। परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत की तो तलाश के दौरान इनके शव मिले। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने कहा कि प्रेम संबंधों का मामला लगता है। परिवार वालों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed