फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Corporation election: 17 candidates of SAD declared in Bathinda

निगम चुनाव : शिअद के 17 प्रत्याशी घोषित

Sun, 17 Jan 2021 05:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Corporation election: 17 candidates of SAD declared in Bathinda
बठिंडा में निगम चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते अकाली दल के नेता। - फोटो : BATHINDA
बठिंडा। निगम चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने रविवार को 17 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इससे पहले अकाली दल 23 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुका है।
विज्ञापन

शिअद नेता पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ ने रविवार को वार्ड नंबर 1 से अमनदीप कौर, 3 से सिमरनजीत कौर, 4 से संजीव कुमार, 5 से सरबजीत कोर बराड़, 12 से गणेश राम, 17 से गुरप्रीत कौर, 19 से शीला रानी, 20 से मक्खन सिंह, 21 से अमरजीत कौर टोनी, 25 से सवर्ण कौर, 26 से रविंदर कुमार शर्मा, 28 से भूपिंदर सिंह धालीवाल, 29 से ऊषा रानी, 40 से गुरबचन सिंह, 42 से बंत सिंह सिदू, 47 से आरती निधानिया और 50 से जलंधर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।

वहीं कांग्रेस की तरफ से अभी तक 25 के करीब प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके थे लेकिन उन पर तब संकट के बादल मंडराने लगे जब पार्टी हाईकमान की ओर से आए नेता सुरिंदर सिंह ने शहर के कांग्रेसी वर्करों से कहा था कि वह टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्याशियों के नाम हाईकमान की तरफ से अधिकारिक तौर पर घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा पहली बार निगम चुनाव में हिस्सा ले रही आम आदमी पार्टी ने अभी तक 13 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। आप जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह जीदा का कहना था कि आने वाले दो-तीन दिन में सभी पचास वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed