फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Congressmen adopted rebellious attitude against Congress candidate Jagtar Singh Jagga

कांग्रेसी प्रत्याशी जगतार सिंह जग्गा के रख़लाफ़ कांग्रेसियों ने अपनाई बागी तेवर

Fri, 28 Jan 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congressmen adopted rebellious attitude against Congress candidate Jagtar Singh Jagga
जगरांव। कांग्रेस हाईकमान द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रायकोट हलका के विधायक जगतार सिंह जग्गा को जगरांव से प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ जगरांव से टिकट की दावेदारी पेश करने वाले कांग्रेसी नेताओं द्वारा बागी तेवर अपना लिए गए हैं। बता दें कि जगरांव से आधा दर्जन के करीब टिकट मांगने वाले दावेदारों को दरकिनार कर कांग्रेस हाईकमान द्वारा हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में शामिल हुए जगतार सिंह जग्गा पर अपना दांव खेला गया है।
विज्ञापन

जगतार सिंह जग्गा के खिलाफ सभी टिकट के दावेदारों द्वारा एकजुट होकर अपना रोष व्यक्त करते हुए स्थानीय झांसी रानी चौक में चन्नी सरकार का पुतला फूंककर कांग्रेस हाईकमान से जगरांव से अपना प्रत्याशी बदलने की मांग की। सभी नेताओं ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान द्वारा जगरांव से अपना प्रत्याशी न बदला गया तो टिकट मांगने वाले इन सभी दावेदारों में से कोई एक सबकी सहमति से आजाद तौर पर चुनाव लड़ सकता है। सेंटर वाल्मीकि सभा के प्रधान एवं सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन गेजाराम जिनको पिछले दिनों चन्नी सरकार द्वारा कैबिनेट रैंक दिया गया था। उन्होंने अपने साथियों के साथ स्थानीय झांसी रानी चौक में चन्नी सरकार का पुतला फूंकते हुए चन्नी सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने जगरांव से अपना प्रत्याशी न बदला तो बाल्मीकि समाज कांग्रेस का बायकाट करेगा।
विज्ञापन

टिकट के दावेदार अवतार सिंह ने कहा कि उनका परिवार पिछले 30 वर्षो से कांग्रेस की सेवा कर रहा है परन्तु कांग्रेस हाईकमान द्वारा पिछली बार भी विधानसभा चुनावों में उनकी दावेदारी को दरकिनार करते हुए उन्हें टिकट नहीं दिया गया था और इस बार भी कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें अनदेखा करते हुए टिकट बाहरी प्रत्याशी को दे दी जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान ने प्रत्याशी न बदला तो वह आजाद तौर पर चुनाव लड़ेंगे।वहीं जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन एवं हलका इंचार्ज मलकीत सिंह दाखा द्वारा भी कांग्रेसी नेताओं एवं वर्करों के विशेष बैठक की गई। इसमें कांग्रेस के ब्लाक प्रधान, गांवों के पंच, सरपंच, मार्केट कमेटी के चेयरमैन , चार पार्षद एवं कई कांग्रेसी वर्कर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक के दौरान चेयरमैन दाखा द्वारा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लेते हुए कहा गया कि जगरांव से कांग्रेस हाईकमान द्वारा बेशक उन्हें टिकट न देकर किसी कांग्रेसी को दी जाती तो वह इस बात का विरोध न करते लेकिन 60 दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जगतार सिंह जग्गा को टिकट देना कांग्रेस पार्टी कि पिछले कई सालों से सेवा कर रहे कांग्रेसियों को अनदेखा करने जैसा है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 31 जनवरी तक कांग्रेस हाईकमान को अपना फैसला बदलने के लिए कहा ।इसके बाद टिकट के दावेदार सभी नेताओं ने एक मंच पर इकट्ठा हुए और कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस हाईकमान को जल्द जगरांव से प्रत्याशी बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed