फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Congress doing politics in sacrilege : Sukhbir

जगरांव में आयोजित फतेह रैली में पहुंचे सुखबीर बादल, बोले- बेअदबी मामलों में राजनीति कर रही कांग्रेस

Sat, 25 Dec 2021 02:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Congress doing politics in sacrilege : Sukhbir
जगरांव में फतेह रैली को संबोधित करते सुखबीर बादल। - फोटो : LUDHIANA
जगरांव (लुधियाना)। अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल एवं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार एसआर कलेर पक्ष में फतेह रैली का आयोजन किया गया। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी और ड्रग्स मामले में पंजाब कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस सरकार को फटकार लगाते हुए कहा है कि बेअदबी के मामलों में राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बादल ने चन्नी सरकार पर सुविधाएं देने की बजाय झूठे वादे करने व लोगों के करोड़ों रुपये विज्ञापन पर खर्च करने के आरोप लगाए। इस दौरान सुखबीर बादल ने कई बड़े एलान भी किए। रैली दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जेबकतरा व नवजोत सिंह सिद्धू को मेंटल तक कह डाला। इसके अलावा ‘आप’ प्रदेश प्रधान भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या पंजाब के लोग ऐसे लोगों पर यकीन करेंगे जो लोग हजारों लोगों की मौजूदगी में अपनी मां की कसम खाते हैं कि मैं आज से शराब नहीं पियूंगा परंतु 2-4 दिन बाद उनका शराब पीकर गिरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
विज्ञापन

‘बेतुकी बयानबाजी से गुरेज करें सीएम’
वीरवार को लुधियाना के कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट के बाद सीएम चन्नी के बयान के बारे में बादल ने कहा कि सीएम को पूछा तो उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी को बेतुकी बयानबाजी से गुरेज करना चाहिए। विक्रम मजीठिया पर एफआईआर दर्ज करने से पहले भी पंजाब में 6 बम ब्लास्ट हुए हैं। डीजीपी की नियुक्ति पर पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय खुद बेईमान इंसान है और नियुक्ति करने वाले केन्द्रीय पैनल द्वारा भी इसको डीजीपी नियुक्त करने से साफ इनकार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैक्स-बोर्डों पर पोती कालिख
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की जगरांव में होने वाली फतेह रैली को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा बोर्ड और फ्लैक्स लगाए गए थे। रेलवे ओवरब्रिज पर लगे फ्लैक्स और बोर्डों पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। सुबह-सुबह आनन-फानन अकाली कार्यकर्ताओं ने कालिख पोते गए फ्लैक्स हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed