फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer operator commits suicide while video call with his wife

कंप्यूटर ऑपरेटर पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला- जान देने जा रहा हूं, रोका लेकिन नहीं माना

Mon, 15 Jun 2020 03:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 15 Jun 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
computer operator commits suicide while video call with his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महानगर के पॉश इलाके सराभा नगर के पास स्थित भाई रणधीर सिंह नगर एचजी ब्लाक में रहने वाले अमित कलसी (35) ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने परिजनों को बताया। जब तक अमित के पिता सुखपाल उसके कमरे में पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अमित पर कर्ज था और छह साल हो चुके थे शादी को कोई बच्चा नहीं था, जिस कारण कारण वह परेशान रहता था। इसी के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


थाना सराभा नगर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि अमित एक निजी स्कूल में बतौर कंप्यूटर आपरेटर का काम करता था। उसकी शादी छह साल पहले माछीवाड़ा की रहने वाली जसविंदर कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ था। उसके अलावा अमित पर कुछ कर्ज भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण वह परेशान रहता था और परेशानी में शराब पीने का आदी हो गया था। वह अपनी पत्नी से आत्महत्या करने की बातें करता था। अमित की पत्नी जसविंदर कुछ दिन से मायके गई हुई थी। शनिवार शाम को अमित ने पत्नी को वीडियो कॉल की और गले में फंदा लगाकर पंखे से रस्सी लटकाई हुई थी। वह पत्नी को बोल रहा था कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है।


जसविंदर कौर ने सोचा कि वह पहले भी कई बार ऐसा बोल चुका है। मगर इसके बावजूद जसविंदर कौर ने अपने सास ससुर और सभी रिश्तेदारों को बोला कि अमित इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बहू का फोन आने के बाद सुखपाल अमित के कमरे में पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed