{"_id":"6ae391e995a4eee4f804652e","slug":"married-woman-climbed-a-mobile-tower-demanding-marriage-from-her-lover-jaunpur-news-c-20-1-vns1095-1598868-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: प्रेमी से शादी की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: प्रेमी से शादी की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता
सिकरारा के डमरुआ गांव में टावर से उतर रही महिला। ग्रामीण
Link Copied
सिकरारा (जौनपुर)। क्षेत्र के डमरुआ गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी से शादी करने की जिद में एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतार लिया। आजमगढ़ जिले की रहने वाली 28 वर्षीय महिला की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब छह महीने पहले वह पति को छोड़कर डमरुआ गांव निवासी युवक के साथ सूरत में रहने लगी थी। नवरात्र के दौरान दोनों अपने-अपने घर लौट आए थे। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। 25 अक्तूबर को महिला डमरुआ पहुंची तो युवक घर से चला गया। इसके बाद उसने युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली। बृहस्पतिवार को इसी मांग को लेकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।